हैदराबाद, एक मार्च (भाषा) अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की निंदा करते हुए रविवार को यहां एक विरोध रैली आयोजित की गई।
खामेनेई की तस्वीरें लिए हुए, काली पोशाक पहने महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुरानी हवेली क्षेत्र में निकाली गई रैली में हिस्सा लिया और 86 वर्षीय खामेनेई की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए। यह रैली शिया धार्मिक संगठन तंजीम-ए-जाफरी के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गई।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
