scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशनोएडा में गत्ते का डब्बा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भयंकर आग

नोएडा में गत्ते का डब्बा बनाने वाली फैक्टरी में लगी भयंकर आग

Text Size:

नोएडा, 21 फरवरी (भाषा) गौतम बुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के बिश्ननौली गांव में स्थित गत्ते का डब्बा बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार को भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार को थाना बादलपुर क्षेत्र के बिश्नौली गांव में स्थित गत्ता बनाने की फैक्टरी में अज्ञात कारण से भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां पहुंचीं।

अधिकारी ने बताया कि तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई है तथा आग लगने के कारण और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

भाषा सं नेत्रपाल सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments