scorecardresearch
Tuesday, 16 June, 2026
होमदेशहापुड़ में घरेलू कलह के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

हापुड़ में घरेलू कलह के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 16 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वारदात सोमवार देर रात पिलखुवा थाना क्षेत्र की आसरा कॉलोनी में हुई थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक सीमा (25) ने प्रेम संबंध के बाद अभिषेक से विवाह किया था।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मतभेदों के कारण वह अपने पहले पति से अलग हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच कुछ समय से वैवाहिक कलह थी और सोमवार शाम उनके बीच कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान अभिषेक ने कथित रूप से सीमा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं, घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

क्षेत्राधिकारी (पिलखुवा) अनीता चौहान ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या का कारण घरेलू कलह है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments