scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकेरल के कोझिकोड में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगी

केरल के कोझिकोड में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगी

Text Size:

कोझिकोड, एक अप्रैल (भाषा) केरल के कोझिकोड जिले में शनिवार सुबह कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग बहुमंजिला दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसकी चपेट में आने से भूतल पर खड़े कुछ वाहन भी जल गए। बाद में दमकल और राहत कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देख दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।”

भाषा साजन पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments