scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशझारखंड के रामगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार

Text Size:

रामगढ़, छह अप्रैल (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक सशस्त्र गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान गिद्दी थाना क्षेत्र के रेलीगढ़ निवासी सनी सिंह (28) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे भुरकुंडा थाना क्षेत्र के डोमुहाना मंदिर के पास हुई।

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय कुमार ने कहा,‘‘पुलिस के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हमें सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह का एक सशस्त्र सदस्य विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इसके बाद से हम इलाके में छापेमारी कर रहे थे। पुलिस से आमना-सामना होने पर उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों की गोलीबारी हुई और उसके एक पैर में गोली लग गई।’’

एसपी ने बताया कि उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से दो तमंचा, एक मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया है।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments