scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशबडगाम में व्हाट्सएप पर एसएसपी के नाम से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

बडगाम में व्हाट्सएप पर एसएसपी के नाम से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Text Size:

श्रीनगर, 14 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एसएसपी बडगाम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘बडगाम पुलिस थाने को विश्वसनीय सूचना मिली कि पल्लर बडगाम निवासी समीर अली भट नाम का एक व्यक्ति एसएसपी बडगाम के नाम से चल रहे फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से चैट के स्क्रीनशॉट आम जनता के बीच साझा कर रहा था और लोगों को प्रभावित करने के लिए खुद को एसएसपी का करीबी सहयोगी बता रहा था।’

अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि कई प्राथमिकी से भट का नाम जुड़ा हुआ है और वह कथित तौर पर एसएसपी के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, भट फर्जी अकाउंट से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट भी साझा कर रहा था ताकि खुद को एसएसपी का करीबी सहयोगी बताकर अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल कर सके।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments