चंडीगढ़, 14 जुलाई (भाषा) हरियाणा के नारनौल जिले में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नारनौल सिटी थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि हादसा आधी रात के बाद रघुनाथपुरा बाइपास के नजदीक हुआ। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा, ‘‘ कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई थी और हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।’’
कुमार ने बताया कि मारे गए लोगों की उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच थी।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.