scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमदेशभारत में साल 2019 में राजद्रोह के 93 मामले दर्ज हुए, 96 लोगों को किया गया गिरफ्तार

भारत में साल 2019 में राजद्रोह के 93 मामले दर्ज हुए, 96 लोगों को किया गया गिरफ्तार

राजद्रोह कानून को मजबूत बनाने के लिए और कदम उठाए जाने की संभावना के बारे में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में रेड्डी ने कहा कि कानूनों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है.

Text Size:

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को बताया कि देश के विभिन्न भागों में 2019 के दौरान राजद्रोह के 93 मामले दर्ज किए गए जिनमें 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य सभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 2019 में 76 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किए गये जबकि 29 लोगों को अदालतों द्वारा बरी कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि सबसे अधिक 22 ऐसे मामले कर्नाटक में दर्ज किए गए जहां 18 लोगों की गिरफ्तारी की गयी.

रेड्डी ने बताया कि असम में राजद्रोह के 17 मामले दर्ज किए गए जहां 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर में राजद्रोह के 11 मामले दर्ज किए गए जहां 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में ऐसे 10 मामले दर्ज किए गए जहां नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

राजद्रोह कानून (भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए) को मजबूत बनाने के लिए और कदम उठाए जाने की संभावना के बारे में पूछे गये एक अन्य प्रश्न के उत्तर में रेड्डी ने कहा कि कानूनों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है.


यह भी पढ़ें: दिल्ली में 18 फरवरी से शुरू होंगे नर्सरी के लिए दाखिले, पहली सूची 20 मार्च को जारी होगी


 

share & View comments