scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 601 नए मामले

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 601 नए मामले

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 601 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर 3.64 प्रतिशत दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में कोविड-19 महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमण के 19,43,026 मामले सामने आ चुके हैं और 26,289 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में कहा गया कि एक दिन पहले 16,499 नमूनों की जांच की गई।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 520 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई थी। बुलेटिन में कहा गया कि वर्तमान में दिल्ली में कोविड के 2,010 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments