नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी खबरें इस प्रकार हैं:-
दि43 एनआईए दर्जी मामला
एनआईए ने दर्जी हत्याकांड में यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया, कहा : आरोपी आतंक फैलाना चाहते थे
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने राजस्थान के उदयपुर में दो लोगों द्वारा एक दर्जी की ‘नृशंस हत्या’ के संबंध में आतंकवाद निरोधी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया। इसके साथ ही एजेंसी ने कहा, ‘‘आरोपी देश भर में जनता के बीच आतंक फैलाना’ चाहते थे।
प्रादे57 महाराष्ट्र शिवसेना लीड शक्ति परीक्षण
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार से बृहस्पतिवार को शक्ति परीक्षण का सामना करने को कहा
मुंबई, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र विधानभवन के प्रधान सचिव को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का शक्ति परीक्षण कराने को कहा है। शिवसेना ने इस निर्देश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।
दि70 न्यायालय शिवसेना याचिका
शक्ति परीक्षण कराने का राज्यपाल का निर्देश असंवैधानिक : शिवसेना
नयी दिल्ली, शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को बृहस्पतिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का महाराष्ट्र के राज्यपाल का निर्देश ‘दुर्भावनापूर्ण, असंवैधानिक और अवैध’ है।
दि39 उदयपुर लीड दर्जी भाजपा
उदयपुर की घटना हत्याकांड नहीं, ‘आतंकी हमला’, कांग्रेस सरकार जिम्मेदार: भाजपा
नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की कथित तौर पर गला काटकर जान लेने की घटना कोई सामान्य हत्याकांड नहीं है बल्कि एक ‘‘आतंकी हमला’’ है और इसके लिए वहां की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
प्रादे94 असम शिवसेना रवाना
शिवसेना के बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से हवाई अड्डे के लिए निकले
गुवाहाटी, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के विधायक बुधवार शाम गुवाहाटी के होटल से बाहर निकले और हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए।
दि47 उदयपुर कांग्रेस
गहलोत सरकार को अपने ‘राजधर्म’ का पूरा ज्ञान, ऐसी कार्रवाई होगी कि नजीर बनेगी: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने उदयपुर में एक दर्जी की निर्मम हत्या की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के हमले पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को अपने ‘राजधर्म’ का पूरा ज्ञान है तथा इस मामले में इतनी सख्त कार्रवाई होगी कि वह नजीर बनेगी।
वि10 संरा भारत जुबैर प्रतिक्रिया
पत्रकार जो भी लिखते हैं, ट्वीट करते हैं या कहते हैं उसके लिए उन्हें जेल नहीं भेजा जाना चाहिए: संरा
संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने भारत में ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए कहा है कि पत्रकार “जो कुछ भी लिखते हैं, ट्वीट करते हैं या कहते हैं” उसके लिए उन्हें जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि यह आवश्यक है कि लोगों को निडर होकर अपनी बात कहने की अनुमति दी जाए।
अर्थ37 जीएसटी-सीतारमण
जीएसटी परिषद ने कसीनो, लॉटरी पर कर लगाने के बारे में निर्णय टाला
चंडीगढ़, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि जीएसटी परिषद ने कसीनो, घुड़दौड़, ऑनलाइन गेमिंग और लॉटरी पर 28 प्रतिशत कर लगाने के निर्णय को टाल दिया है। इसका कारण यह है कि संबंधित पक्षों के साथ अभी और विचार-विमर्श करने की जरूरत है।
दि58 ईसी उपराष्ट्रपति चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव छह अगस्त को : निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव छह अगस्त को होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को यह घोषणा की।
दि40 कांग्रेस महंगाई राहुल
प्रधानमंत्री का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का रूप ले चुका है: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई खाद्य वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के फैसले को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री का ‘गब्बर सिंह टैक्स’ अब ‘गृहस्थी सर्वनाश टैक्स’ का विकराल रूप ले चुका है।
वि8 संरा भारत यूक्रेन
रूस-यूक्रेन युद्ध में शहरी इलाकों में महत्वपूर्ण नागरिक ठिकाने आसान निशाना बनते जा रहे हैं: भारत
संयुक्त राष्ट्र, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत ने कहा है कि लड़ाई में शहरी इलाकों में महत्वपूर्ण नागरिक ठिकाने आसान निशाना बनते जा रहे हैं।
खेल11 खेल बैडमिंटन लीड भारत
मलेशिया ओपन: सिंधू और कश्यप जीते, साइना बाहर
कुआलालंपुर, भारतीय महिला बैडमिंटन की दो दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू और साइना नेहवाल बुधवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरीं जिसमें सिंधू ने दूसरे दौर में जगह बनाई जबकि साइना को शिकस्त का सामना करना पड़ा।
द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के आधार पर जारी खबरें:-
वि20 मनोविज्ञान-मनोदशा
सिर्फ खुश रहना जरूरी नहीं, जीवन को सार्थक ढंग से गुजारें
लंदन, मानसिक विकारों के इलाज के लिए चिकित्सा और जैविक तरीकों का उपयोग करने वाली मनोरोग चिकित्सा के स्थान पर अब मनोचिकित्सा का चलन बढ़ चला है, जो बातचीत और परामर्श जैसे गैर-जैविक दृष्टिकोणों पर निर्भर है, मनोचिकित्सकों ने वैकल्पिक रास्तों की तलाश की है। एक सामान्य दृष्टिकोण मानसिक रूप से स्वस्थ लोगों की खुशी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है, न कि मानसिक पीड़ा और पीड़ित लोगों को आघात से राहत देना।
वि15 प्रभावक-सोशल-मीडिया
‘इन्फ्लुएंसर’ युवा लोगों के लिए एक लोकप्रिय करियर विकल्प – पर अंधेरे पक्ष के बारे में जानना जरूरी
हेस्लिंग्टन, 2019 के एक सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आया कि आने वाले समय में बच्चे अंतरिक्ष यात्री की बजाय यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद करेंगे। इसने सुर्खियां बटोरीं और लोगों ने ‘‘आजकल के बच्चे’’ बड़बड़ाते हुए इसे कोसा। लेकिन यह आश्चर्य की बात नहीं है कि युवा लोग – यूके में 13 लाख तक – सोशल मीडिया सामग्री बनाकर कमाई करना चाहते हैं।
वि11 आईफोन-प्रभाव
आईफोन : 21 वीं सदी के सबसे प्रभावशाली उपकरणों में से एक के अतीत पर एक नज़र
लीसेस्टर, ऐप्पल द्वारा आईफोन को जारी किए 15 साल हो गए हैं, जो यकीनन इसका प्रमुख उपकरण है। डेढ़ दशक बाद, यह ऐसे कुछ उत्पादों में से एक है, जो ब्रांड की पहचान के समान स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
