पुडुचेरी, 18 फरवरी (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,534 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतक संख्या 1959 बनी हुई है। पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 68 मामले आए थे।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 586 उपचाराधीन मरीज हैं। इनमें से 32 मरीज अस्पतालों में और 554 मरीज गृह पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 155 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बादअब तक कुल 1,62,989 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।
श्रीरामुलू ने बताया कि टीके की अब तक कुल 15,60,635 खुराक दी गई है। इनमें से 9,27,320 पहली खुराक, 6,21,577 दूसरी खुराक और 11,738 बूस्टर खुराक शामिल हैं।
भाषा आशीष मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.