नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 450 नये मामले सामने आये जबकि एक मरीज की मौत हो गयी । राजधानी में संक्रमण दर 1.92 फीसद रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार नये मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 19,09,427 हो गये जबकि मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,213 हो गयी।
सोमवार को यहां कोविड-19 के 247 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 3.47 फीसदी थी। कल किसी मरीज की जान नहीं गयी थी। शहर में रविवार को कोविड-19 के 343 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 1.91 फीसदी थी।
बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के 1534 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि सोमवार को उनकी संख्या 1349 थी।
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
