scorecardresearch
Friday, 25 September, 2026
होमदेशयौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के आदेश को 4 महिला पहलवानों ने दी चुनौती

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के आदेश को 4 महिला पहलवानों ने दी चुनौती

याचिका में कहा गया है कि बरी करने का आदेश ‘गलत और कानून के तहत टिकने लायक नहीं’, शनिवार को सुनवाई की संभावना.

Text Size:

नई दिल्ली: चार महिला पहलवानों ने शुक्रवार को सेशंस कोर्ट का रुख किया और यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बरी करने के मजिस्ट्रेट के आदेश को चुनौती दी.

अपील में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार के 3 अगस्त के बरी करने के आदेश को चुनौती दी गई है.

याचिका के मुताबिक, बरी करने का आदेश “गलत और कानून के तहत टिकने लायक नहीं” है.

मामले की सुनवाई शनिवार को विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह के सामने होने की संभावना है.

share & View comments