scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशदिल्ली के भजनपुरा में 38 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के भजनपुरा में 38 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 38 वर्षीय एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि वारदात बृहस्पतिवार को हुई थी और रात करीब सवा नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने कहा कि शाहनवाज नामक व्यक्ति भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में अपनी दुकान में खून से लथपथ हालत में मिला।

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर घाव के कई निशान थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है जिसमें घटना के बाद स्कूटी से भागते चार संदिग्ध दिखे। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और वे नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा यश नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments