scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशतेलंगाना में अवैध रूप से जमा किए गए 3,700 एलपीजी सिलेंडर जब्त

तेलंगाना में अवैध रूप से जमा किए गए 3,700 एलपीजी सिलेंडर जब्त

Text Size:

हैदराबाद, तीन अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति विभाग ने 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए करीब 3,700 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि रसोई गैस के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छोटे सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं।

विभाग के आयुक्त एम. स्टीफन रवींद्र ने मार्च में एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिये होने वाली ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके मद्देनजर सरकार ने रसोई गैस की चोरी, जमाखोरी, अनधिकृत भंडारण या अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

भाषा

प्रचेता सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments