scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशकेरल के एक गांव में 31 जंगली सुअर मार गिराए

केरल के एक गांव में 31 जंगली सुअर मार गिराए

Text Size:

पालक्काड (केरल), 21 दिसंबर (भाषा) केरल के पालक्काड जिले में एक बस्ती में घुसकर तबाही मचाने वाले 31 जंगली सुअरों को गोली मार कर ढेर कर दिया गया।

पंचायत प्राधिकारियों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों ने फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचने की बार-बार शिकायतें की थी जिसके बाद पिछले कुछ दिनों में बड़े पैमाने पर जंगली सुअरों को मारा गया।

कप्पुर गांव पंचायत के अध्यक्ष शराफुद्दीन ने कहा कि पंचायत द्वारा नियुक्त एक लाइसेंसी शूटर ने मंगलवार को कुल 19 सुअरों को ढेर कर दिया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘फसलों को नुकसान होने के बारे में स्थानीय लोगों से व्यापक शिकायतें मिली थी इसलिए पंचायत की प्रशासनिक समिति ने खेतों पर हमला कर रहे जंगली सुअरों को मारने का जिम्मा एक लाइसेंसी शूटर को दिया था।’’

पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि गांव में धान के कई खेतों में घुसने वाले सभी 31 जंगली सुअरों को मार गिराया गया।

भाषा गोला नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments