scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमप्र में खेतिहर मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटने से 30 लोग घायल

मप्र में खेतिहर मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन पलटने से 30 लोग घायल

Text Size:

धार, तीन मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के धार जिले में शुक्रवार को खेतिहर मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन के पलट जाने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गये, जिनमें 20 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मांडू थाने के प्रभारी रवि वास्केल ने बताया कि हादसा मांडू कस्बे के पास उस समय हुआ जब पिकअप वैन लोगों को खेतिहर काम के लिए बगड़ी गांव ले जा रही थी।

उन्होंने कहा कि कम से कम 30 लोग घायल हो गए हैं और उनमें से दो की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments