scorecardresearch
Wednesday, 17 April, 2024
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित, कहा- महिलाएं ही आने वाले कल को आकार देंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित, कहा- महिलाएं ही आने वाले कल को आकार देंगी

74वें गणतंत्र दिवस के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित किया कहा कि महिला सशक्तीकरण और महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यानी बुधवार को देश को संबोधित किया. उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब एक राष्ट्र के रूप में हमने मिल-जुल कर जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनका हम उत्सव मनाते हैं.’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है. संविधान-निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया. यह उपलब्धि, आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है. सक्षम नेतृत्व और प्रभावी संघर्षशीलता के बल पर हम शीघ्र ही मंदी से बाहर आ गए, और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया.

महिलाएं आने वाले कल का भविष्य हैं

राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा कि महिला सशक्तीकरण और महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी. राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सशक्तीकरण की यही दृष्टि अनुसूचित जातियों सहित कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सरकार की कार्य-प्रणाली का मार्गदर्शन करती है.

मुर्मू आगे जवानों को याद करते हुए बोलीं, मैं उन बहादुर जवानों की विशेष रूप से सराहना करती हूं जो सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसी भी त्याग तथा बलिदान के लिए सदैव तैयार रहते हैं. देशवासियों को आंतरिक सुरक्षा प्रदान करने वाले अर्द्ध-सैनिक बलों तथा पुलिस-बलों के बहादुर जवानों की मैं सराहना करती हूं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

G-20 की अध्यक्षता करता भारत

G20 के अध्यक्षता पर बोलीं मुर्मू, इस वर्ष भारत G20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है. विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं. G20 की अध्यक्षता बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है. मेरे विचार से, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन ऐसी चुनौतियां हैं जिनका सामना शीघ्रता से करना है. वैश्विक तापमान बढ़ रहा है और मौसम में बदलाव के चरम रूप दिखाई पड़ रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, मैं किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की भूमिकाओं की सराहना करती हूं जिनकी सामूहिक शक्ति हमारे देश को “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान” की भावना के अनुरूप आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है.


यह भी पढ़ेंः मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी ने की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- भरोसा था कि भारत को आगे ले जाएंगे


 

share & View comments