scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,328 नए मामले, छह की मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1,328 नए मामले, छह की मौत

Text Size:

भोपाल, 17 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,328 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,31,589 हो गयी । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,709 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 101 और भोपाल में 297 नए मामले दर्ज किए गए हैं और राज्य में ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 11,535 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 2,780 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,09,345 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार को 78,979 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,27,40,817 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

भाषा दिमो रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments