scorecardresearch
Tuesday, 20 October, 2026
होमदेशराजस्थान के डीग में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की गला रेतकर हत्या

राजस्थान के डीग में 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की गला रेतकर हत्या

Text Size:

जयपुर, 20 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के डीग जिले में मंगलवार सुबह 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, विनय चौधरी और विष्णु चौधरी के शव बड़ेसरा गांव में उनके घर के पास एक खाली भूखंड में मिले। पुलिस के अनुसार दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार के कई निशान थे और सिर पर भी चोटें थीं।

डीग के पुलिस अधीक्षक काम्बले एस. गोपीनाथ ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई मंगलवार सुबह घर से निकले थे और काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार इस दौरान घर के पास एक खाली भूखंड में दोनों के शव मिले।

पुलिस ने बताया कि जुड़वां भाइयों के पिता निरंजन सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि दोनों जुड़वा भाई अपनी मां प्रीति के साथ नाना घनश्याम चौधरी के घर रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चार भाई-बहनों में दोनों सबसे छोटे थे। पुलिस ने बताया कि उनकी बड़ी बहन 18 वर्ष की और भाई 15 वर्ष का है।

पुलिस ने बताया कि हत्या की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments