scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशहरियाणा : चरखी दादरी में 20 अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी, करीब छह किलोग्राम विस्फोटक बरामद

हरियाणा : चरखी दादरी में 20 अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी, करीब छह किलोग्राम विस्फोटक बरामद

Text Size:

भिवानी (हरियाणा), 15 अप्रैल (हरियाणा) हरियाणा के चरखी दादरी जिले में पुलिस ने शनिवार को 20 कथित अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान एक ‘अपराधी’ के आवास से करीब छह किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू हुई और अपराह्न एक बजकर करीब 30 मिनट पर संपन्न हुई।

पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य के निर्देश पर जिले के 20 अपराधियों की सूची तैयार की गई थी।

उन्होंने बताया कि दो पुलिस उपाधीक्षकों की अगुवाई में करीब 100 पुलिस कर्मियों की 20 टीम ने छापेमारी/तलाशी की कार्रवाई को अंजाम दिया। गहलोत ने बताया कि सदर थाना, बौंद कलां व झोझू कलां थाना क्षेत्र के गांवों में स्थित इन अपराधियों के ठिकाने की पुलिस ने जांच की।

उन्होंने बताया कि जेल में बंद अपराधी प्रदीप कासनी के घर से दो मैग्जीन बरामद की गई जबकि गामड़ी क्षेत्र निवासी अमित के घर से 5.850 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments