scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशलुक्सर जेल में बंद आजीवन कारावास के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

लुक्सर जेल में बंद आजीवन कारावास के कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत

Text Size:

नोएडा, 17 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के लुक्सर जेल में बंद आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी की रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने के खिलाफ मेरठ और सहारनपुर जिले में हत्या सहित कई मामले चल रहे थे। हत्या के एक अन्य मामले में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी जिसमें वह जेल में था ।

थाना इकोटेक-प्रथम की थानाध्यक्ष सरिता मलिक ने बताया कि लुक्सर जेल में बंद कैदी प्रवीण कुमार (58) को ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 13 अप्रैल को भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मरने वाला व्यक्ति मूल रूप से प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था ।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments