scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि61 केजरीवाल दूसरी लीड एजेंसियां

अगर मैं भ्रष्ट हूं तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है : केजरीवाल

नयी दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आबकारी नीति मामले में वह केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे। आप प्रमुख ने इसपर जोर दिया कि यदि वह ‘‘भ्रष्ट’’ हैं तो फिर दुनिया में कोई ‘‘ईमानदार’’ नहीं है।

दि56 कांग्रेस खरगे केजरीवाल

खरगे ने केजरीवाल को फोन किया, एकजुटता प्रकट की

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन किए जाने के मद्देनजर उनसे फोन पर बात की है।

प्रादे87 राजस्‍थान दूसरी लीड शाह

भ्रष्टाचार के पैसे से कांग्रेस का खजाना भर रहे हैं गहलोत, पायलट का नंबर नहीं आएगा: अमित शाह

भरतपुर (राजस्‍थान), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्‍थान में कांग्रेस में जारी ‘कलह’ पर कटाक्ष किया और भ्रष्‍टाचार व तुष्टिकरण सहित अनेक मुद्दों को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

प्रादे63 कांग्रेस लीड कर्नाटक उम्मीदवार

कर्नाटक विस चुनाव: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, सिद्धरमैया को कोलार से नहीं मिला टिकट

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के दूसरी सीट कोलार से चुनाव लड़ने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया।

प्रादे58 चुनाव कर्नाटक लीड शेट्टार

मुझे टिकट न देने का असर कर्नाटक में 20-25 सीटों पर पड़ेगा : शेट्टार

हुब्बाली (कर्नाटक), कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा कि उन्हें टिकट न दिए जाने का असर राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों पर पड़ेगा।

प्रादे99 महाराष्ट्र चौथी लीड हादसा

मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत, 29 घायल

मुंबई, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम पांच नाबालिगों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रादे103 पंजाब अमृतपाल लीड सहायक गिरफ्तार

अमृतपाल को पीलीभीत में छिपने में सहायता करने वाला उसका सहायक जोगा सिंह पंजाब में गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, पंजाब पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छिपने में मदद करने और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के आरोप में उसके एक अहम सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

दि54 गृह मंत्रालय दूसरी लीड नौकरियां

सीएपीएफ में कांस्टेबल के पदों के लिए हिंदी, अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी परीक्षा

नयी दिल्ली, गृह मंत्रालय ने एक ऐतिहासिक फैसला करते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा आयोजित कराए जाने को मंजूरी दे दी है।

प्रादे43 महाराष्ट्र अदालत लीड फडणवीस

चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का खुलासा न करने के मामले में अदालत में पेश हुए फडणवीस

नागपुर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका के सिलसिले में शनिवार को नागपुर की एक अदालत में पेश हुए। उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया।

वि23 जापान चौथी लीड विस्फोट

जापान में बंदरगाह पर विस्फोट, प्रधानमंत्री किशिदा बाल-बाल बचे

तोक्यो, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार सुबह पश्चिमी जापान के एक बंदरगाह पर चुनाव प्रचार के दौरान विस्फोट में बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी ने उनकी तरफ एक विस्फोटक फेंका था।

अर्थ2 मुद्राकोष सीतारमण

भारत की वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी, 2022-23 में सात प्रतिशत रहने का अनुमान: सीतारमण

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक के 2023 में भारत के सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने के अनुमानों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार कायम रहेगी और वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने की संभावना है।

खेल17 खेल आईपीएल लीड दिल्ली

कोहली का अर्धशतक, आरसीबी 23 रन से जीता, दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांचवीं हार

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतक के बाद विजयकुमार वैशाख (20 रन देकर तीन विकेट) के शानदार पदार्पण से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से पराजित किया।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments