scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशराजस्थान के अलवर में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, एक आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 21 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह बताया।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात किशोरी के घर के पास हुई थी।

नारायणपुर थाने के प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने घटना के सिलसिले में बुधवार को एक शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में एक को नाबालिग माना जा रहा है, जबकि तीन अन्य की पहचान की जानी अभी बाकी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

भाषा रंजन सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments