scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर : जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत

मुजफ्फरनगर : जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत

Text Size:

मुजफ्फरनगर, 15 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जिला जेल में विचाराधीन कैदी तेजवीर सिंह (50) की बीमारी के चलते मौत हो गई।

जेल अधीक्षक सीता राम शर्मा के अनुसार, सिंह ने शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शर्मा के मुताबिक, शर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि सिंह को सात जुलाई 2022 को शामली जिले के झिझाना थाना क्षेत्र के हटचोया गांव में गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments