scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशपुंछ में सेना के जवान पर हमला करने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

पुंछ में सेना के जवान पर हमला करने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

Text Size:

जम्मू, आठ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में छुट्टी पर अपने घर आए सेना के एक जवान पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि पुंछ के दर्रा गांव के गगनदीप सिंह और जम्मू में पिंड-चथा के सिमरनजीत सिंह को मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। दोनों मुख्य आरोपी हैं।

अधिकारी के मुताबिक, सेना के जवान पर चार मई को पुंछ शहर में उसके घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं।

उन्होंने बताया कि पुंछ पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भारतीय शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज किए गए।

अधिकारी के अनुसार, विशेष दल गठित किए गए और दोनों मुख्य आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। हमले में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

भाषा गोला पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments