scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशपाकिस्तान की जेल में बंद रहे मछुआरे का शव जल्द ही महाराष्ट्र लाया जाएगा: सामाजिक कार्यकर्ता

पाकिस्तान की जेल में बंद रहे मछुआरे का शव जल्द ही महाराष्ट्र लाया जाएगा: सामाजिक कार्यकर्ता

Text Size:

पालघर, 27 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले के 45 वर्षीय एक मछुआरे का शव अगले कुछ दिनों में भारत वापस लाए जाने की संभावना है, जिसकी पाकिस्तान की कराची जेल में मौत हो गई थी। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय कैदियों के लिए काम करने वाले एक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि जतिन देसाई ने बताया कि जिले के दहानू तालुका के गोराटपाड़ा गांव निवासी मछुआरे विनोद लक्ष्मण कोल को अक्टूबर 2022 में पड़ोसी देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में पाकिस्तानी एजेंसियों ने पकड़ लिया था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्हें कराची की एक जेल में रखा गया, जहां इस साल आठ मार्च को उन्हें पक्षाघात हुआ और 17 मार्च को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

देसाई ने कहा कि कोल के परिवार के सदस्यों को उनकी मौत के बारे में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इस मामले को स्थानीय विधायक के सामने उठाया, जिन्होंने सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments