scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने मुख्तार अंसारी के मामलों पर सुनवाई से खुद को अलग किया

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने मुख्तार अंसारी के मामलों पर सुनवाई से खुद को अलग किया

Text Size:

प्रयागराज (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ दायर दो आपराधिक मामलों पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। मुख्तार अंसारी वर्तमान में बांदा जेल में बंद है।

मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक मामला गैंगस्टर कानून के तहत आजमगढ़ में दर्ज है, जबकि दूसरा मामला विधायक निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है जोकि मऊ में लंबित है। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता ने अपने समक्ष दो अलग अलग याचिकाएं प्रस्तुत किए जाने के बाद ये आदेश पारित किए।

न्यायमूर्ति गुप्ता ने 18 अप्रैल को विधायक निधि के कथित दुरुपयोग से जुड़े मामले पर सुनवाई से खुद को अलग किया है, जबकि 20 अप्रैल को उन्होंने गैंगस्टर कानून से जुड़े मामले पर सुनवाई से खुद को अलग किया है। दो अलग अलग आदेशों में न्यायमूर्ति गुप्ता ने अदालत की रजिस्ट्री को इन मामलों को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जो इन पर सुनवाई के लिए किसी अन्य को नामित करेंगे।

भाषा राजेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments