scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नये मामले सामने आये

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नये मामले सामने आये

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) दिल्ली में बुधवार के कोरोना वायरस संक्रमण के 1,354 नये मामले सामने आये और महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 7.64 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शहर में 17,732 नमूनों की जांच की गई थी। बुधवार को सामने आये नये मामलों को मिलाकर कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 18,88,404 पर पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 26,177 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार शहर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,853 हैं। इस समय कोविड-19 के 180 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 4,319 घरों में पृथक-वास में हैं।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments