scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेशदिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर भीषण आग लगी

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल स्थल पर भीषण आग लगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) उत्तरी दिल्ली स्थित भलस्वा लैंडफिल स्थल पर मंगलवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को शाम करीब 5:47 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल 13 दमकल वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

इस बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को भलस्वा लैंडफिल स्थल पर लगी भीषण आग की घटना के संबंध में 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा।

गौरतलब है कि इस साल पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग लगने की तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 28 मार्च को लगी आग को बुझाने में 50 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी थी।

अधिकारियों के अनुसार राजधानी में मंगलवार को आग लगने की तीन और घटनाएं हुईं। संसद मार्ग स्थित परिवहन भवन में आग लग गई। आग एक कमरे में एयर कंडीशनर से शुरु हुई।

एक अन्य घटना में अमर कॉलोनी के लाजपत नगर के मुख्य बाजार में एक दुकान में आग लग गई और अन्य दुकानों में फैल गई। वहीं विकास मार्ग पर दोपहर को डीटीसी की एक बस में भी आग लग गई।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments