scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशत्रिक्काकारा उपचुनाव : भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्णन को बनाया प्रत्याशी

त्रिक्काकारा उपचुनाव : भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्णन को बनाया प्रत्याशी

Text Size:

कोच्चि, आठ मई (भाषा) केरल की त्रिक्काकारा विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में रविवार को उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया जब भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ए.एन.राधाकृष्णन को अपना प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

राधाकृष्णन की उम्मीदवारी की घोषणा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को दिल्ली में की।

राधाकृष्णन का केरल में विपक्षी गठबंधन संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उमा थॉमस से मुकाबला है जो इस सीट से विधायक रहे कांग्रेस नेता पीटी थॉमस की पत्नी हैं। पीटी थॉमस के निधन की वजह से यह चुनाव कराया जा रहा है। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने डॉ. जो जोसफ को मैदान में उतारा है। वह राज्य के प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

भाजपा नेता के चुनाव प्रचार के प्रमुख मुद्दों में सिल्वरलाइन परियोजना हो सकती है। केरल में भाजपा नेतृत्व इस परियोजना का विरोध करता आ रहा है।

भाषा

धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments