उधगमंडलम, 20 मई (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को, वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) का दौरा किया और पेशेवर सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में इस विश्व स्तरीय संस्थान के योगदान की सराहना की। स्टालिन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नीलगिरि जिले में हैं।
डीएसएससी के बारे में उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने विश्वभर में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की पेशेवर छवि और सम्मान को बढ़ाया है। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार हमेशा संस्थान को यथासंभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी।
रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर 1973 में एम. करुणानिधि ने दौरा किया था। डीएसएससी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एस मोहन ने स्टालिन को संस्थान की भूमिका, उद्देश्य, महत्व और प्रशिक्षण के बारे में बताया।
भाषा यश उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.