scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशजालंधर उपचुनाव: भगवंत मान ने 'आप' प्रत्याशी के लिए रोड शो किया

जालंधर उपचुनाव: भगवंत मान ने ‘आप’ प्रत्याशी के लिए रोड शो किया

Text Size:

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सुशील रिंकू के नामांकन पत्र भरने से पहले जालंधर में ‘रोड शो’ किया।

जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा, जबकि मतगणना 13 मई को होगी।

गौरतलब है कि जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का जालंधर के फिल्लौर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

पिछले साल संगरूर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद जालंधर लोकसभा उपचुनाव को राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए एक ‘अग्नि परीक्षा’ के रूप में देखा जा रहा है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments