scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगोवा में नये राजभवन की आधारशिला रखेंगे राष्ट्रपति कोविंद

गोवा में नये राजभवन की आधारशिला रखेंगे राष्ट्रपति कोविंद

Text Size:

पणजी, 21 मई (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को गोवा में नये राजभवन की आधारशिला रखेंगे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह जानकारी दी।

सावंत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ”राष्ट्रपति 30 मई को गोवा में होंगे, जिसे राज्य के 35वें स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। वह यहां पास में डोना पाउला में मौजूदा परिसर के भीतर नये राजभवन की आधारशिला रखेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कोविंद शिक्षा, खेल, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के लोक निर्माण विभाग द्वारा नये राजभवन का निर्माण किया जाएगा, जो एक साल के भीतर तैयार हो जाएगा।

भाषा जोहेब अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments