scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकेरल सरकार आदिवासी समुदाय के 100 युवाओं को आबकारी सिविल अधिकारी के पद पर भर्ती करेगी

केरल सरकार आदिवासी समुदाय के 100 युवाओं को आबकारी सिविल अधिकारी के पद पर भर्ती करेगी

Text Size:

त्रिसूर (केरल), 21 मई (भाषा) केरल सरकार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के 100 युवाओं को आबकारी सिविल अधिकारी के पद पर भर्ती करेगी। आबकारी एवं स्थानीय स्वशासन मंत्री एम वी गोविंदन ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित मादक पदार्थों की कथित आपूर्ति के मद्देनजर इससे निपटने के लिए विशेष भर्ती अभियान के जरिये वहां के आदिवासी युवाओं की इस पद पर तैनाती की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि राज्य में मादक पदार्थों की आपूर्ति बढ़ रही है जिसका सबसे बुरा प्रभाव युवाओं पर पड़ता है।

गोविंदन 8वें बैच की 126 महिला सिविल आबकारी अधिकारियों और 25वें बैच के सात सिविल आबकारी अधिकारियों की पासिंग आउट परेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए विशेष भर्ती अभियान के जरिये आदिवासी समुदाय के 100 युवक और युवतियों की आबकारी सिविल अधिकारी पद पर भर्ती की जाएगी।

भाषा शफीक उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments