scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकेरल : कुएं में गिरने से हाथी की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

केरल : कुएं में गिरने से हाथी की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Text Size:

कोच्चि, 15 अप्रैल (भाषा) केरल के एर्नाकुलम जिले में कोडनाड के पास जंगल के किनारे स्थित एक गांव में शनिवार तड़के एक जंगली हाथी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मादा हाथी पास के जंगल से भटककर गांव में आ गई और बाद में एक गहरे कुएं में मृत पाई गई।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुएं के पानी का इस्तेमाल खेती के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हाथी की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। लोगों ने जंगली जानवरों, खासकर हाथियों के भटककर गांव में आने की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने की मांग की।

भाषा साजन पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments