scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर 'सुरक्षा चूक' के बाद प्राथमिकी दर्ज

कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर ‘सुरक्षा चूक’ के बाद प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पटियाला स्थित आवास पर कथित ‘सुरक्षा चूक’ मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिद्धू ने रविवार को बताया था कि उनके घर की छत पर भूरे रंग का कंबल लपेटे एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया जो नौकर के शोर मचाने के बाद भाग गया।

पटियाला में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सिद्धू ने रविवार को ट्विटर पर बताया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर पंजाब पुलिस प्रमुख और पटियाला के एसएसपी से बात की है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘सुरक्षा में यह चूक मुझे पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी।’

भाषा साजन नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments