scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

कर्नाटक में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), पांच मई (भाषा) कर्नाटक में मंगलुरु जिले के मुदबिद्री में स्थित एक निजी कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि छात्रा नीट की तैयारी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान 18 वर्षीय सी एम दिव्या के रूप में हुई है। वह मैसूरु की निवासी है।

छात्रा के माता-पिता द्वारा मुदबिद्री पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी और उसे डर था कि वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अच्छे अंक नहीं हासिल कर पाएगी। उसे रविवार को परीक्षा देनी थी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात छात्रावास के कर्मचारियों ने उसके शव को कमरे में पंखे से लटका पाया।

भाषा

प्रीति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments