scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशएंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका

एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नया तरीका खोजा है जिसमें एंटीबायोटिक में एक रक्षात्मक एंटीडोट मिलाया जाता है, ताकि दवा के असर को कम किये बिना उसके दुष्प्रभाव कम हो सकें।

‘नेचर’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में आंतों के सबसे सामान्य बैक्टीरिया पर 144 अलग-अलग एंटीबायोटिक के प्रभावों का विश्लेषण किया गया।

डेनमार्क के कोपनहेगन में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित इस वर्ष के ‘यूरोपियन कांग्रेस ऑफ क्लीनिकल माइक्रोबायलॉजी एंड इन्फेक्शस डिजीजेज’ (ईसीसीएमआईडी) में प्रस्तुत किये गये अनुसंधान में आंतों के बैक्टीरिया पर एंटीबायोटिक उपचार के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने पर नये सिरे से रोशनी डाली गयी है।

जर्मनी के बर्लिन में मैक्स-डेलब्रुक-सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर रिसर्च के उलरिक लोबर ने कहा, ‘‘वैज्ञानिकों ने एंटीबायोटिक के साथ एक रक्षात्मक एंटीडोट को मिलाने का नया तरीका खोजा है, ताकि दवा के प्रभाव को कम किये बिना आंतों के बैक्टीरिया को स्वास्थ्यप्रद बनाये रखने तथा एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव कम करने में मदद मिल सके।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments