scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशउप्र : नाबालिग से दुराचार के बाद हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

उप्र : नाबालिग से दुराचार के बाद हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) गाजियाबाद में एक मूक बधिर नाबालिग बच्चे से कुकर्म करने और उसकी हत्या कर शव को गंग नहर में फेंकने के आरोप में मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को भारत (38), शिवम (22) और महेश (23) नामक तीन युवक मूक बधिर नाबालिग बालक (14) को ऑटो लोडर में घुमाने का झांसा देकर उसे मुरादनगर थाने के नूरपुर गांव के सुनसान इलाके की ओर ले गए थे। तीनों ने शराब का सेवन करने के बाद शारीरिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुराचार किया।

पुलिस उपायुक्त (शहर) निपुण अग्रवाल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि कुकर्म के दौरान नाबालिग बेहोश हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को गंगा नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और मामले में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments