नयी टिहरी (उत्तराखंड), आठ मई (भाषा) उत्तराखंड के नयी टिहरी शहर में रविवार सुबह ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास एक कार गहरी खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देवप्रयाग पुलिस थाने के प्रभारी देवराज शर्मा के मुताबिक कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ जब कार ऋषिकेश से चमोली जा रही थी।
पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है।
मृतकों की पहचान पिंकी (25), प्रताप सिंह (40) और उनकी पत्नी भागीरथी देवी (36) और उनके दो बच्चे विजय (15) और मंजू (12) के रूप में हुई है। सभी लोग बान गांव के रहने वाले थे।
दरअसल, पिंकी की 12 मई को शादी थी और वे इसी सिलसिले में खरीदारी करने के लिए गए थे और आवश्यक सामान खरीदने के बाद घर वापस लौट रहे थे।
भाषा रवि कांत धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
