scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशइंडिगो का एक विमान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटा

इंडिगो का एक विमान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी से बागडोगरा जा रहा इंडिगो का एक विमान तकनीकी समस्या के कारण शनिवार अपराह्न दिल्ली लौट आया।

जहां एक सूत्र ने बताया कि विमान को तकनीकी समस्या के कारण आपात स्थिति में उतारा गया, वहीं इंडिगो ने कहा कि दिल्ली से बागडोगरा जा रहा एक विमान एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस लौटा।

इंडिगो ने एक बयान में कहा, “चालक ने किसी तकनीकी समस्या का अनुभव किया और वापस लौटने का अनुरोध किया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को बागडोगरा ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया।”

सूत्र के मुताबिक, विमान में 200 से ज्यादा लोग सवार थे।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments