scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशआगामी फिल्म 'धक धक' का फिल्मांकन शुरू, निर्माताओं ने जारी की पहली झलक

आगामी फिल्म ‘धक धक’ का फिल्मांकन शुरू, निर्माताओं ने जारी की पहली झलक

Text Size:

मुंबई, 21 मई (भाषा) फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह, दिया मिर्ज़ा और संझना सांघी सहित विभिन्न कलाकारों ने आगामी फिल्म ”धक धक” की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

वायकॉम18 स्टूडियोज और तापसी पन्नू की आउटसाइडर्स फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फिल्म का निर्देशन तरुण दुडेजा संभाल रहे हैं। फिल्म की पटकथा दुडेजा और पारिजात जोशी ने मिलकर लिखी है।

फिल्म निर्माता पन्नू ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर फिल्म के कलाकारों की पहली झलक के साथ जानकारी साझा की। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”हमने यह यात्रा शुरू कर दी है!’

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, समूह ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म का फिल्मांकन शुरू कर दिया था।

दर्शकों को शुरू से ही अपनी यात्रा के बारे में हर जानकारी देने के लिए ‘धक धक’ समूह ने इंस्टाग्राम पर एक विशेष पेज बनाया है।

भाषा फाल्गुनी अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments