scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअसम में गैंडे का सींग बरामद, तस्कर फरार

असम में गैंडे का सींग बरामद, तस्कर फरार

Text Size:

गुवाहाटी, 15 अप्रैल (भाषा) असम पुलिस ने नगांव से गैंडे की सींग बरामद की है लेकिन संदिग्ध तस्कर उनकी गिरफ्त से बच निकला। ऐसा माना जा रहा है कि तस्करों ने यह सींग पिछले महीने निकाली होगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी की।

कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले गैंडे के शिकार की यह संदिग्ध घटना पिछले करीब एक साल में पहली है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ), असम और नगांव पुलिस ने गैंडे की सींग बरामद की है।

सिंह ने ट्विटर पर लिखा, “वैज्ञानिक रूप से पुष्टि हुई है कि यह सींग गैंडे से हाल ही में निकाली गई है।’’

उन्होंने कहा कि अवैध शिकार की जगह दिखाने के दौरान तस्कर/विक्रेता पुलिस की गिरफ्त से बच निकला और ब्रह्मपुत्र नदी में कूद गया। उन्होंने कहा कि उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 1977 के बाद पहली बार 2022 ऐसा वर्ष था जब अवैध शिकार की एक भी घटना सामने नहीं आयी, जबकि 2020 और 2021 में क्रमश: दो-दो गैंडे मारे गये थे।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments