scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशशाह ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

शाह ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘देश के अंतिम व्यक्ति तक न्याय व अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले संविधान के शिल्पी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन। सभी सुख व सुविधाओं को त्याग उन्होंने वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श व विचार निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे।’’

आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments