scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशभदोही : बिहार ले जायी जा रही 230 लीटर मिलावटी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार किया

भदोही : बिहार ले जायी जा रही 230 लीटर मिलावटी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार किया

Text Size:

भदोही (उप्र) 15 अप्रैल (भाषा) भदोही में करीब पांच लाख रुपये कीमत की 230 लीटर मिलावटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है और इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं और मिलावटी शराब बिहार ले जा रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए शहर कोतवाली इलाके के रजपुरा चौराहा पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोक कर जांच की, जिसमे से एक नामी ब्रांड की 230 लीटर अंग्रेज़ी मिलावटी शराब बरामद हुई।

उन्होंने बताया गिरफ्तार किये गए आरोपी प्रकाश यादव और सचिन गुर्जर अलवर जिले के रहने वाले हैं जो ये मिलावटी शराब बिहार में बेचने जा रहे थे।

एएसपी ने बताया कि बरामद शराब पांच लाख कीमत की आंकी गई है। शराब के अलावा लक्ज़री कार भी ज़ब्त कर ली गई है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments