scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशबाढ़ के कारण असम से संपर्क टूटने के बाद, त्रिपुरा विमानतल ने विमानों को ईंधन की आपूर्ति सीमित की

बाढ़ के कारण असम से संपर्क टूटने के बाद, त्रिपुरा विमानतल ने विमानों को ईंधन की आपूर्ति सीमित की

Text Size:

अगरतला, 19 मई (भाषा) बाढ़ और भूस्खलन के कारण असम से संपर्क टूटने के बाद, त्रिपुरा में यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे ने विमानों को ‘एविएशन टरबाइन’ ईंधन (एटीएफ) देना सीमित कर दिया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एटीएफ का भंडार कम है इसलिए केवल अगले गंतव्य के लिए विमानों को एमबीबी हवाई अड्डे पर ईंधन भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “एमबीबी विमानतल के निदेशक राजीव कपूर ने विमानन कंपनियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक की और एटीएफ का भंडार कम होने के चलते ईंधन भरने की सुविधा सीमित करने के निर्णय से अवगत कराया।”

अगरतला हवाई अड्डे पर यदि ईंधन की आपूर्ति सीमित कर दी जाती है तो वर्तमान भंडार 13-14 दिन चल सकता है। कपूर ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह प्रतिबंध कुछ दिन के लिए है जब तक कि रेलवे सेवा और सड़क संपर्क बहाल नहीं हो जाता।”

भाषा यश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments