अगरतला, 15 अप्रैल (भाषा) त्रिपुरा की एक सरकारी संस्था ने कहा है कि वह बांग्लादेश से आयात की गई करीब पांच हजार किलोग्राम ‘हिल्सा’ मछलियों को ‘पोइला बोइशाख’ के मौके पर किफायती कीमत पर बेचेगी। ‘पोइला बोइशाख’ बंगाली नव वर्ष का पहला दिन होता है।
‘त्रिपुरा एपेक्स फिशरीज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड’ अगरतला के महाराजगंज बाजार में तीन दुकानों पर हिल्सा मछली बेचेगी।
राज्य के मत्स्य पालन मंत्री सुधांशु दास ने शुक्रवार को बाजार में इन तीन में से एक दुकान का उद्घाटन किया।
मंत्री ने कहा, “प्रत्येक मछली के वजन पर उसकी कीमत निर्भर करेगी लेकिन यह खुदरा बाजार मूल्य से कम होगी। इसका उद्देश्य पोइला बोइशाख के अवसर पर लोगों को मछली की आपूर्ति करना है।”
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार की संस्था बांग्लादेश से आयात की गई करीब पांच हजार किलोग्राम हिल्सा मछलियों को 15 अप्रैल को ‘पोइला बोइशाख’ पर बेचेगी।
भाषा नोमान सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
