scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशझारखंड : घर में मृत पाए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग

झारखंड : घर में मृत पाए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग

Text Size:

रामगढ़ (झारखंड), 27 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को 85 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति का गला रेता गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग का शव गोला थाना क्षेत्र के कामता गांव स्थित उनके घर में पाया गया।

गोला पुलिस थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटा शनिवार को एक शादी समारोह से लौटे तो उन्हें मृत पाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments