(फाइल फोटो के साथ)
नागपुर, 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 2014 के अपने चुनावी हलफनामे में कथित रूप से आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई के अनुरोध वाली एक याचिका के सिलसिले में शनिवार को नागपुर की एक अदालत में पेश हुए।
फडणवीस सिविल न्यायाधीश वी ए देशमुख के समक्ष बयान देंगे। इसके बाद, उनकी (न्यायाधीश देशमुख की) अदालत इस मामले में अंतिम दलीलें सुनेगी।
वकील सतीश उके ने फडणवीस के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए आवेदन दे रखा है। उनका आरोप है कि 1996 और 1998 में भाजपा नेता फडणवीस के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं जालसाजी के मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्होंने 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने चुनावी हलफनामे में इस जानकारी का खुलासा नहीं किया।
उके फिलहाल जेल में हैं। उन्हें धनशोधन के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
भाषा राजकुमार पारुल
पारुल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.